फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: क्वांरकोली-पाड़ासोंसेरा मोटर मार्ग की बदहाली पर भड़के ग्रामीण

Tue, 02 Jul 2024 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
बाराकोट ब्लाक में क्वांरकोली-पाड़ासोंसेरा मोटर मार्ग में डामरीकरण की मांग को लेकर नारेबाजी करते
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के क्वांरकोली-पाड़ासोंसेरा मोटर मार्ग की बदहाली पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने मोटर मार्ग का डामरीकरण कर इसकी हालत सुधारने की मांग को लेकर नारेबाजी की। जल्द मोटर मार्ग को ठीक न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता विजय जोशी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बदहाल क्वांरकोली-पाड़ासोंसेरा मोटर मार्ग को ठीक करने की मांग को लेकर नारे लगाए। ग्रामीणों का कहना था कि करीब 15 किमी लंबे मोटर मार्ग में आठ साल पूर्व पीएमजीएसवाई ने डामरीकरण किया गया था। तब से मार्ग की कोई सुध नहीं ली गई। ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में मोटर मार्ग में पूरी तरह से डामर उखड़ गया है। इससे हर वक्त इस मार्ग में दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। मोटर मार्ग में निगालीगाड़, झिरकुनी, टाक, छुलापै, बैतरानी, छानाड़ीणा, सूरी, भटवाड, रावलगांव, सूराकोट, चौड़ी, पाड़ासौंसेरा आदि गांव के लोग आवाजाही करते हैं। इस मौके पर रमेश चंद्र जोशी, हरीश चंद्र, नवीन चंद्र जोशी, दीपक जोशी, सोनू जोशी, कपिल जोशी, अजय जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें