फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: ग्रामीणों का प्रशासन पर तारबाड़ तोड़ने का आरोप

Sun, 04 May 2025 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर सीएम कैंप कार्यालय में ज्ञापन सौंपने पहुंचे खेतखेड़ा के ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। प्रशासन की ओर से खेतखेड़ा गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के मामले में दर्जनों ग्रामीणों ने सीएम कैंप पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन की ओर से उनको बिना सूचना दिए जेसीबी से 100 वर्ष की खेतीहर कृषि भूमि में गले तार बाड़ को तोड़ दिया है। शनिवार को ग्राम सभा की प्रशासक दीपा बोहरा के नेतृत्व में सौंंपे ज्ञापन में कहा कि प्रशासन की ओर से शुक्रवार को किए इस कार्य से ग्रामीण डरे हैं। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से कृषि खेतीहर भूमि से जुड़े ग्रामीणों की रोजी रोटी और मकानों की सुरक्षा करने की गुहार लगाई है। वहां सुंदर सिंह बोहरा, दीपक सिंह, विशन सिंह, कैलाश कलखुड़िया, मुकेश जोशी, मुकेश सिंह महर, किशन सिंह, रघुवर सिंह समेत अनेक ग्रामीण थे। संवाद
विज्ञापन

फोटो- 03सीपीटी01पीटनकपुर के सीएम कैंप कार्यालय में ज्ञापन सौंपने पहुंचे खेतखेड़ा के ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें