फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: खर्ककार्की के ग्राम पंचायत प्रशासक की संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 13 Apr 2025 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विपिन नाथ। (फाइल फोटो)
विज्ञापन
चंपावत। मुख्यालय से लगी खर्ककार्की ग्राम पंचायत के प्रशासक का शवर फंदे से लटका मिला है। जानकारी के मुताबिक खर्ककार्की ग्राम पंचायत प्रशासक विपिन नाथ (33) रविवार को फंदे पर लटके मिले। उनकी मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। अविवाहित विपिन नाथ के परिवार में मां, एक भाई और उनका परिवार है। प्रभारी कोतवाल बीएस बिष्ट ने बताया कि संदिग्ध मौत की सूचना 112 में मिलने पर गांव में पुलिस गई थी। सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी। इस मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें