फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: स्वच्छता मैराथन में विकास और अंशिका ने जीता पहला स्थान

Mon, 25 Sep 2023 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
स्वच्छता मैराथन के विजेता ​धावकों को पुरस्कृत करती नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल। स्रोत- नगर
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। शहरी विकास निदेशालय के निर्देश पर सोमवार को नगर पंचायत की ओर से स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के 29 बालक और 11 बालिकाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। मिनी स्टेडियम मैदान से सैनिक छावनी तक हुई दौड़ का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। बालक वर्ग में विकास मुरारी प्रथम, मन्नत द्वितीय और जतिन तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अंशिका, प्रिया और लक्ष्मी ने क्रमश: पहले तीन स्थान जीते। विजेताओं को नगर पंचायत की ओर से पुरस्कृत किया गया। आयोजन में स्टेडियम के प्रशिक्षक आरबी मल, सभासद मनोज ठाकुर, लिपिक नीतू पांडेय, जगदीश जोशी, गिरीश कापड़ी आदि ने सहयोग दिया। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें