दशहरा मेले में बनबसा के एनएचपीसी परिसर में जलते अधर्म के प्रतीक रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले
- फोटो : CHAMPAWAT
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। विजयदशमी पर्व पर आतिशबाजी के बीच रावण, मेघनाद, कुंभकरण के पुतलों का दहन हुआ। नवयुवक रामलीला कमेटी की ओर से टनकपुर में आयोजित रामलीला के दौरान गांधी मैदान में आतिशबाजी के बीच असत्य पर सत्य की विजय की खुशी में रावण परिवार के पुतले जलाए गए।
पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार ने प्रभु राम की आरती उतार अच्छाई का साथ देने की अपील की। इस दौरान वृंदावन से आए कलाकारों ने राम, मेघनाद, कुंभकरण-रावण युद्ध का प्रदर्शन किया।
वहां लोगों ने हवाई झूलों, ऊंटों की सवारी, का आनंद लिया। एसडीएम हिमांशु कफल्टिया, सीओ अविनाश वर्मा, कोतवाल चंद्रमोहन सिंह, कमेटी अध्यक्ष नीरज सिंह, प्रतिभा अग्रवाल, संजय अग्रवाल, विशाल सिंह, संजय गर्ग, पूनम कोहली आदि थे।
बनबसा में एनएचपीसी स्थित टनकपुर पावर स्टेशन में भी दशहरा पर्व मनाया गया। पावर स्टेशन प्रांगण में दशहरा मेले का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ पावर स्टेशन के मुखिया महाप्रबंधक राजीव सचदेवा ने किया। उन्होंने लोगों से भगवान राम के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।