टनकपुर के शारदा घाट में शारदा नदी के जल सैलाब का दृश्य। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। पहाड़ में बारिश के साथ ही शारदा नदी के जल स्तर में उतार चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को भी सुबह से ही शारदा नदी का जलस्तर अधिक रहने से शारदा घाट में जल पुलिस अलर्ट रही। जल पुलिस के गोताखोर लोगों को नदी की तरफ जाने से सतर्क करते रहे। शारदा बैराज कंट्रोल रूम के अनुसार दोपहर दो बजे जल स्तर 83,220 क्यूसेक दर्ज हुआ। जबकि क्षेत्र में बरसात सुबह आठ बजे तक 24 घंटे में 1.6 मिमी दर्ज हुई। शारदा घाट में तैनात जल पुलिस के जवान रवींद्र कुमार पहलवान ने बताया कि पहाड़ में बरसात से नदी का जल स्तर बढ़ा हुआ है। जल स्तर बढ़ने पर घाट में पानी आने की आशंका को देखते हुए अस्थायी दुकानदारों के साथ ही स्नान के लिए आने वाले लोगों को सतर्क किया जा रहा है। संवाद