फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: विद्यामंदिर ने बाराकोट को हराकर फाइनल में किया प्रवेश

Thu, 27 Nov 2025 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। जीआईसी खेल मैदान में इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट जारी है। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में विवेकानंद विद्यामंदिर इंटर कॉलेज लोहाघाट की टीम ने बाराकोट को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। एनएसयूआई और क्रिकेट क्लब लोहाघाट की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें विद्यामंदिर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 90 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बाराकोट की टीम 78 रनों में ढेर हो गई है। विजेता टीम के अभिषेक धौनी ने तीन विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायर प्रकाश गिरि, निखिल माहरा, स्कोरर, विरेंद्र अधिकारी रहे।आयोजन में कार्तिक सामंत, अजय गिरि, अमन रावत ने सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें