फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत जिला अस्पताल को मिले दो वेंटिलेटर

विज्ञापन
चंपावत जिला अस्पताल में दो वेंटिलेटर का शुभारंभ - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी चंपावत। मंगलवार को जिला अस्पताल में दो वेंटिलेटर का शुभारंभ हो गया है। वेंटिलेटर सेवा शुरू होने से कोरोना के खिलाफ जंग में मदद मिलेगी। साथ ही अन्य मरीजों को भी राहत पहुंचेगी। इन वेंटिलेटरों के लिए विधायक कैलाश गहतोड़ी ने विधायक निधि से 35 लाख रुपए दिए थे। विधायक ने बताया कि टनकपुर अस्पताल में भी दो वेंटिलेटर स्थापित कराए जा रहे हैं। मंगलवार को सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी व सीएमएस डॉ. आरके जोशी ने वेंटिलेटर सेवा का उद्घाटन किया। बताया कि दो वेंटिलेटर लगने से जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था व सुविधाएं और बेहतर हो गई हैं। सीएमएस ने बताया कि वेंटिलेटर की कीमत करीब 25 लाख रुपये है। संचालन के लिए डॉक्टरों को ट्रेनिंग दी जाएगी। अलबत्ता वेंटिलेटर को 24 घंटे ऑपरेट के लिए पोर्टेबल एक्सरे मशीन व एबीजी मशीन की मांग की गई है। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि श्याम नारायण पांडेय, पीआरओ दीपक मुरारी, कैलाश अधिकारी, कपिल खर्कवाल, कृष्णा जोशी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें