चंपावत नगरपालिका में फड़ व्यवसायियों को आईडी प्रदान करते पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। कोरोना काल में नगरपालिका की ओर से फड़ व्यापारियों को राहत पहुंचाई गई है। नगर पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा ने निर्धन फड़ व्यापारियों को पालिका की ओर से प्रमाण पत्र, आईडी दी गई। इसके तहत इन व्यापारियों को दस हजार रुपये तक का कर्ज बिना किसी ब्याज के दिया जाएगा। उम्मीद जताई कि फड़ व्यापारियों के लिए यह राशि बहुत फायदेमंद रहेगी। नगर पालिका के ईओ अभिनव कुमार ने बताया कि चंपावत नगर में 69 फड़ व्यापारी हैं, जिन्हें प्रमाण पत्र और आईडी बांटी गई। कार्यक्रम में पालिका सभासदों समेत फड़ व्यवसायी भी मौजूद रहे।