फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बुधवार को भी खनन के लिए नहीं उतारे वाहन

Wed, 14 Feb 2024 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मां शारदा खनन यूनियन की ओर से बुधवार को भी खनन के लिए वाहन नहीं उतारे गए। इससे खनन कार्य प्रभावित रहा। यूनियन अध्यक्ष अमन ठाकुर ने कहा कि विभिन्न समस्याओं के निदान होने तक अनिश्चितकालीन बंद रखा गया है। इधर इससे प्रतिदिन करीब नौ लाख रुपये राजस्व का सरकार को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

बीते रविवार को यूनियन ने तीन सूत्री मांगाें को उठाया था जिसमें कहा गया कि खनन खुले दो माह हुए हैं और अभी तीन माह शेष हैं लेकिन उप खनिज की रायल्टी की दर अधिक है क्रशर स्वामियों का माल नहीं बिक रहा है। वन विकास निगम से शारदा खनन निजी ठेकेदारों के हाथों में देने की भी मांग उठाई। इधर वन विकास निगम के डीएलएम महावीर सिंह तोमर ने बताया कि एक क्रशर की क्षमता पूरी हो गई है जबकि एक ही चल रहा है। निगम की ओर से कांटे खुले हुए हैंं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें