चंपावत के एनएच में स्वाला के पास लगा वाहनों को लंबा जाम। संवाद
चंपावत। टनकपुर पिथौरागढ़ एनएच पर स्वाला में बीच सड़क पर लगातार मलबा आने से यातायात बाधित हो रहा। इससे सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग रहा है। मंगलवार को स्वाला एनएच पर मलबा और कीचड़ होने से वाहन फंस गए। इससे लंबा जाम लग गया। लोगों को कई देर तक एनएच के खुलने का इंतजार करना पड़ा। बताया कि जुलाई में जगह-जगह आए मलबे को एनएच से जेसीबी लगाकर हटाया जा रहा है। इससे समय-समय पर जाम लग रहा है। संवाद