टनकपुर के ककराली गेट में रविवार सुबह पिथौरागढ़ हाइवे बंद होने से खड़े वाहन। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। आपदा में पिथौरागढ़ हाईवे में चंपावत और टनकपुर के बीच स्वांला में भारी मलबा आने से रविवार को भी दिन भर यात्री परेशान रहे। इस बीच जिला प्रशासन के निर्देश पर तहसील प्रशासन अलर्ट रहा। सुबह से ही खासी संख्या में पहाड़ जाने के लिए वाहन ककराली गेट पर खड़े रहे। तहसीलदार जगदीश गिरि ने बताया कि ककराली गेट और चल्थी में वाहनों को रोका गया है। टनकपुर से चल्थी तक जायजा लिया गया। चल्थी तक मार्ग खुला है। स्वाला में सड़क खोलने का कार्य सुबह से जारी रहा। संवाद