फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन खाई में गिरा, युवक की मौत

विज्ञापन
लोहाघाट-किमतोली मोटर मार्ग में दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। किमतोली-लोहाघाट मोटर मार्ग पर कलीगांव के पास पिकअप के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बीते सोमवार की रात करीब 11 बजे लोहाघाट से किमतोली की ओर जा रही पिकअप कलीगांव के समीप अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चालक महेश सिंह अधिकारी (38) पुत्र बहादुर सिंह अधिकारी, प्रीतम सिंह अधिकारी (32) पुत्र आन सिंह अधिकारी गंभीर रूप से चोटिल हो गए। वाहन हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के हाईवे पेट्रोल वाहन 112 की ओर से लोगों की मदद से घायलों को उप जिला अस्पताल लोहाघाट पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान प्रीतम सिंह ने दम तोड़ दिया।
चिकित्साधीक्षक डॉ. जुनैद कमर ने बताया कि घायल चालक महेश की हालत खतरे से बाहर है। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि प्रीतम सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। हादसे में युवक की मौत के बाद परिजनों का रोते - रोते बुरा हाल है। प्रीतम अपनी मां के साथ रहता था और मेहनत मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाता था। दुर्घटना से पूरा किमतोली क्षेत्र शोक में डूबा हुआ है। लोगों का कहना है कि यदि मोटर मार्ग किनारे क्रश बैरियर लगे होते तो पिकअप खाई में लुढ़कने से बच जाती। लोगों ने लोनिवि से मोटर मार्ग किनारे क्रश बैरियर लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

सड़क हादसों में इस साल हो चुकी हैं 40 मौतें
लोहाघाट (चंपावत)। सोमवार को हुई दुर्घटना के बाद चंपावत जिले में इस साल अब तक 39 सड़क दुर्घटनाओं में 40 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 77 लोग घायल भी हुए हैं। हादसों को कम करने के लिए कई एहतियाती उपायों के अलावा पहाड़ में रात को वाहनों की आवाजाही पर एनएच ही नहीं अन्य सड़कों पर भी रोक लगाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें