फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: झुलसा रोग की चपेट में आईं सब्जियां

Tue, 01 Aug 2023 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। जुलाई में हुई लगातार बारिश से सब्जियों के पौधों में झुलसा रोग लगा है। इससे पौध सड़ने लगी हैं। इससे काश्तकारों को नुकसान हो रहा है। किसानों ने सर्वे कराने के साथ मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

लोहाघाट क्षेत्र में ही जुलाई में 160 मिमी से अधिक बारिश हुई। इसने ज्यादातर सब्जियों को भारी नुकसान पहुंचाया है। सहायक विकास अधिकारी उद्यान आशीष रंजन खर्कवाल ने बताया कि लगातार हो रही बारिश से खुले में लगाई गई टमाटर, शिमला मिर्च, बैगन की सब्जी को काफी नुकसान हुआ है। बारिश से इन सब्जी पौध में झुलसा रोग लग गया है। उन्होंने किसानों से धूप होने पर फफूंद नाशक दवा का छिड़काव करने का सुझाव दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें