चंपावत जिले के लोकगायक हरीश जोशी हरू के लोकगीत की शूटिंग में शामिल कलाकार।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जादुई आवाज से लोगों के दिलों में राज कर रहे टनकपुर निवासी लोकगायक हरीश जोशी हरू के ‘सेल्फी में जहर लागछि’ गीत की शूटिंग हल्द्वानी में पूरी हो गई है। हरू का ‘सेल्फी में जहर लागछि’ गीत का ऑडियो इस वर्ष पहली जनवरी को आया था, जो काफी चर्चाओं में रहा। अब उसी गीत का वीडियो एक जनवरी 2021 को यूट्यूब चैनल हरू एंटरटेनमेंट में रिलीज किया जाएगा।