फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: वायुरथ महोत्सव में 31 को निकलेगा भगवती का रथ

Sun, 20 Aug 2023 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पांच गांव सुंई और 20 गांव बिशुंग के आषाढ़ी वायुरथ महोत्सव में 31 अगस्त को देवी भगवती का वायुरथ निकलेगा जबकि पांच दिनी महोत्सव का शुभारंभ 27 अगस्त को होगा। महोत्सव में सहयोग के लिए सोमवार को शिष्टमंडल डीएम नवनीत पांडेय से मुलाकात करेगा।
विज्ञापन

सामाजिक उत्थान एवं शैक्षिक सांस्कृतिक व खेल समिति के अध्यक्ष श्याम चौबे की अध्यक्षता में रविवार को हुई बैठक में महोत्सव के कार्यक्रम तय किए गए। गुप्त प्योला यात्रा 27 अगस्त को होगी। इसके बाद सुईं-बिशुंग का आषाढ़ी वायुरथ महोत्सव शुरू होगा। रक्षाबंधन के दिन 31 अगस्त को मुख्य मेला होगी। उस दिन मां भगवती का रथ सजाया जाएगा।
महोत्सव में विकास प्रदर्शनी, शैक्षिक खेलकूद कार्यक्रम, आपदा प्रभावित क्षेत्रों, अस्पतालों की मदद के लिए रक्तदान शिविर, वॉलीबाल, खेलकूद, बौद्धिक प्रतियोगिताएं होंगी। रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। बैठक में संरक्षक सचिन जोशी, महासचिव भुवन चौबे, सुनील चौबे, मदन पुजारी, गौरव डुंगरिया, हयात माहरा, डॉ. महेश ढेक, बृजेश माहरा, नीरज करायत, नितिन मुरारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें