फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: वायुरथ ने पांच गांव सुंई बीस गांव बिशुंग की परिक्रमा की

Tue, 20 Aug 2024 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
सुंई बिशुंग के महोत्सव के समापन पर मां भगवती के वायुरथ को पांच गांव सुंई और बीस गांव बिशुंग की
विज्ञापन
लोहाघाट(चंपावत)। सुंई बिशुंग के आषाढ़ी वायुरथ महोत्सव के अंतिम दिन मां भगवती की वायुरथ यात्रा निकली। इसमें हजारों लोगों ने भाग कर मां का आशीर्वाद लिया। सोमवार को चारद्योली के समस्त आयुधों को देवडांगर आदित्य महादेव मंदिर में लाए। उन्हें हवन यज्ञ के बाद दूध और पवित्र जल से स्नान कराया।
विज्ञापन

मंदिर में पारंपरिक पूजा संपन्न होने के बाद सभी देवडांगरों को अंगवस्त्र भेंट किए गए। उसके बाद यहां मां भगवती की गुप्त प्यौली को यहां के आदित्य महादेव मंदिर प्रांगण में परिक्रमा कराई गई। मां भगवती के रथ ने अपने 52 बेतालों और 64 योगिनियों के साथ बिना रस्सों के सहारे वायुरथ यात्रा प्रारंभ की। वायुरथ को मंदिर से गलचौड़ा, पऊ, चनकांडे, डुंगरी से होते हुए द्यौलागढ़ में लाया गया। जहां देवडांगरों द्वारा चावल और दूध की गाल खाई गई।
उसके बाद खैसकांडे होते हुए उख्खा कोट की दुर्गम पहाड़ी को पार करते हुए बीस गांव बिशुंग की परिक्रमा के लिए निकला। बेतालों ने जगह जगह दूध व चावल की गाल खाई। जगह जगह सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने मां भगवती की रथ यात्रा में अक्षत व पुष्प वर्षा की गई। वायुरथ के बिशुुंग क्षेत्र में पहुंचते ही समूचा वातावरण मां के जयकारे से गूंज उठा।
विज्ञापन

उसके बाद रथ देर रात सुंई के आदित्य महादेव मंदिर पहुंचा। आरती के बाद प्यौला अपने गंतव्य स्थान मां भगवती मंदिर चौबेगांव की ओर ले जाया गया। समिति के अध्यक्ष श्याम चौबे, मुख्य संरक्षक सचिन जोशी, ग्राम प्रधान भुवन चौबे, सुनील चौबे आदि ने सभी का स्वागत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें