फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: वनराजि समाज विकास से जुड़कर नए सोपान तय करेगा

Tue, 05 Mar 2024 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। पूर्व राज्य सदस्य और वन राजि विकास परिषद के अध्यक्ष तरुण विजय ने कहा कि वन राजि समाज समाज विश्व की सर्वाधिक विलुप्त हो रही चुनौतीग्रस्त जनजाति में मानी गई है। वन राजि समाज का विकास कराना उनके जीवन का उद्देश्य है। इसके लिए वह जिले के जनजाति गांव खिरद्वारी और पिथौरागढ़ के किमखोला में नियमित रूप से आते रहेंगे। वह वनराजि को उनकी भाषा में शिक्षा, कंप्यूटर शिक्षा के लिए देहरादून में स्थानीय प्रशासन के सहयोग से केंद्र चला रहे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी नवनीत पांडे से भी वनराजि समाज के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन


मंगलवार को पिथौरागढ़ और चंपावत से लौटते समय वार्ता में वनराजि परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि जिले के खिरद्वारी में रह रहे वनराजि विकास से जुड़ कर नए सोपान तय करेंगे। राष्ट्रपति द्राेपदी मुर्मु ने वनराजि समाज के विकास लिए चिंता जताई है। उनकी संपूर्ण आबादी नौ सौ के करीब है। जिले के खिरद्वारी में रह रहे वनराजि परिवारों के विकास का भरोसा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया है। मुख्यमंत्री ने वनराजि बच्चों के साथ अपना जन्मदिन भी मनाया। खिरद्वारी के जनजाति परिवारों के विकास के लिए जिलाधिकारी नवनीत पांडे से वार्ता हुई। सवांद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें