फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: वाणासुर इलेवन और ढेक इलेवन ने जीते मैच

Sun, 22 Sep 2024 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट जीआईसी खेल मैदान में चल रही फुटबाल प्रतियोगिता में तैयार दोनों टीमों के ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। जीआईसी खेल मैदान में चल रही स्वामी विवेकानंद ओपन 8 ए साइड फुटबाल प्रतियोगिता में वाणासुर इलेवन और ढेक इलेवन ने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया। मेहरा इलेवन और वाणासुर इलेवन के बीच हुए मुकाबले का शुभारंभ सुरेंद्र सिंह ढेक ने किया।
विज्ञापन


मैच के पहले हाफ के अंत तक दोनों ही टीमें एक भी गोल नहीं कर सकीं। दूसरे हाफ की शुरुआत में वाणासुर इलेवन की टीम ने एक गोल दागकर 1-0 से बढ़त बनाई। निर्णायक रजत सामंत और लाइनमैन प्रियांशु बिष्ट, यश करायत रहे।

दूसरा मुकाबला पाटन इलेवन और ढेक इलेवन के मध्य खेला गया। मुख्य अतिथि देव डागर बलवंत ढेक, निलाप ढेक ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। ढेक इलेवन ने पाटन इलेवन को 2-1 गोल से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। निर्णायक भुवन धौनी लाइनमैन अजय ढेक, रजत सामंत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें