टनकपुर (चंपावत)। संस्कार भारती की ओर से सरस्वती शिशु वाटिका में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस दौरान विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
बैनर प्रतियोगिता में राजकुमार वैष्णवी, नैतिक गड़कोटी ने पहला, खुुशी, वंश गड़कोटी, अनुष्का शर्मा, वैष्णवी शर्मा ने दूसरा, छाया जोशी, जितेन शर्मा, दीक्षा, यश शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में वैष्णवी सक्सेना, नैतिक गड़कोटी ने प्रथम, छाया जोशी, खुशी शर्मा, अनामिका, वंश राठौर, ओमी ने द्वितीय, वीरेंद्र भंडारी, दीया जोशी, वंश गढ़कोटी ने तृतीय स्थान पाया।
निर्णायक संस्कार भारती के अध्यक्ष कांति बल्लभ जोशी, पुष्पा मुरारी रहे। प्रधानाचार्य शांति, रेखा पांडे, विनय पाठक, हरीश चंद्र पंत, तारा मेहरा, आशा बिष्ट, आरती भारती, ज्योति बिलवाल, संध्या ने बच्चों को पुरस्कार वितरण भी किया। संवाद