फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनलॉक 01: मंदिरों के कपाट तो खुले, पर कम पहुंचे श्रद्धालु

विज्ञापन
चंपावत जिला मुख्यालय के बालेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार को पसरा सन्नाटा। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत। कोरोना वायरस से बचाव को लेकर जारी अनलॉक-01 में मिली छूट के बाद मंदिर खुल तो गए हैं, लेकिन भक्तों की संख्या बेहद कम रही। बालेश्वर महादेव मंदिर, नागनाथ मंदिर, घटकू मंदिर, इंसाफ के देव गोलू मंदिर, डिप्टेश्वर मंदिर के साथ ही मानेश्वर महादेव और तारकेश्वर मंदिरों के कपाट खुलने के बावजूद सन्नाटा है। अब तक इन तमाम मंदिरों में बमुश्किल 31 श्रद्धालु पहुंचे हैं। अक्सर गुलजार रहने वाला बालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में ज्यादातर वक्त सन्नाटा पसरा रहा। अलबत्ता मंगलवार की वजह से इक्का-दुक्का श्रद्धालु हनुमान मंदिर में अवश्य पहुंचे। जहां उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए पूजा-अर्चना की। बालेश्वर महादेव मंदिर के महंत भैरव गिरी महाराज ने बताया कि 22 मार्च के बाद लागू लाँकडाउन के दौरान मंदिर को पूरी तरह से बंद किया गया था। जिसे सोमवार को अनलॉक-वन में खोल दिया गया है। मगर अभी मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए बेहद कम संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें