फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनलॉक-1 : चंपावत में खुले होटल और रेस्टोरेंट, जरूरी है सोशल डिस्टेंस

विज्ञापन
चंपावत में अनलॉक-1 के पहले चरण में खुले खाने पीने के होटल। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत। कोरोना महामारी से बचाव को लेकर लागू अनलाक-1 में चंपावत में सोमवार से होटल और रेस्टोरेंट खुल गए हैं। लॉकडाउन के बाद से ही जहां 78 दिनों तक होटल व रेस्टोरेंट में ताला लटका हुआ था, वहीं बाजार में खाने-पीने के होटल नहीं खुलने की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अनलॉक-1 में राज्य सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के मुताबिक जिला मुख्यालय के होटल कारोबारियों ने अपने व्यवसाय आज से खोल दिए हैं। होटल और रेस्टोरेंट में इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन करते हुए एक मेज कुर्सी पर एक ही ग्राहक को बैठाया जा रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा ने बताया कि अनलाक-1 में सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए प्रतिष्ठान खोले गए हैं। लंबे समय से बंद होटलों को कारोबारियों ने एक दिन पूर्व ही अपने अपने प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई करने के साथ सैनिटाइजर का छिड़काव भी किया। हालांकि पहले दिन ग्राहक बेहद कम आए। व्यापारियों का कहना है कि आंतरिक मार्गों में वाहनों की आवाजाही बढ़ने के बाद से ही चहलपहल शुरू हो सकेगी। ---::: गोलज्यू मंदिर खुला :: चंपावत। अनलॉक-1 में होटल व खाने-पीने के रेस्टोरेंट के खुलने के साथ ही धार्मिक स्थल भी आम जनता के लिए खोल दिए गए हैं। जिला मुख्यालय के बालेश्वर महादेव मंदिर और गोलू मंदिर में पहले दिन सीमित संख्या में लोगों ने सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें