बनबसा (चंपावत)। बनबसा में बीते शुक्रवार को एनएचपीसी पावर चैनल के फोरबे क्षेत्र में एक अज्ञात अधेड़ का शव उतराता देख पुलिस ने लाश को टनकपुर मोर्चरी में रखवा दिया।
थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि 72 घंटे बाद भी अज्ञात शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक शरीर पर किसी तरह के चोट आदि के निशान नहीं हैं। शव के टनकपुर की ओर से पावर चैनल में बहकर आने की संभावना जताई गई है। किसी व्यक्ति के लापता होने के संबंध में पुलिस ने आसपास के थानों को सूचित किया है। पुलिस मंगलवार को अज्ञात शव का अंतिम संस्कर करेगी।