फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के वेतन कटौती और निष्कासन पर नाराजगी जताई

विज्ञापन
निजी विद्यालय के शिक्षकों के समर्थन में एडीएम टीएमस मर्तोलिया को ज्ञापन सोंपते एनजीटीओ के जिलाध - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नॉन गवर्नमेंट टीचर्स आर्गनाइजेशन (एनजीटीओ) ने निजी विद्यालयों में शिक्षकों के वेतन कटौती करने और उन्हें अवैध तरीके से निष्कासित किए जाने पर नाराजगी जताई है। एनजीटीओ के पदाधिकारियों ने एडीएम और सीईओ को ज्ञापन देकर निजी विद्यालयों के शिक्षकों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की है। जिलाध्यक्ष राहुल सिंह देव के नेतृत्व में एडीएम और सीईओ दिए ज्ञापन में जिले में कार्यरत निजी विद्यालयों के शिक्षकों व कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई गई। कहा गया है कि निजी विद्यालयों में शिक्षकों व कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जा रहा है। कई स्कूलों में शिक्षकों के वेतन में 50 से 70 फीसदी तक कटौती करने के साथ शिक्षकों और कर्मचारियों को अवैध तरीके से निष्कासित भी किया जा रहा है। उन्होंने कोरोना काल में शिक्षकों के वेतन में की गई कटौती का भुगतान कराने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें