फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में 30 से अधिक गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड हुए

विज्ञापन
लोहाघाट में मास्क लगाकर सोशल दूरी का पालन कर अल्ट्रासाउंड के लिए आई गर्भवती महिलाएं। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। कोरोना वायरस को लेकर सीएचसी लोहाघाट में आपातस्थिति वाली गर्भवती महिलाओं के ही अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. एलएम रखोलिया ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान केवल आपातस्थिति वाली गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं। अस्पताल में आने वाली गर्भवती महिलाओं को संक्रमण से बचने के टिप्स दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अल्ट्रासाउंड के समय गर्भवती महिलाओं की ओर से मुंह में मास्क लगाने के साथ सोशल दूरी रखकर जागरूकता का परिचय दिया जा रहा है। डॉ. रखोलिया ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान 30 से अधिक गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें