चंपावत जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड परीक्षण करते रेडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप बिष्ट।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिला अस्पताल में मंगलवार को 15 दिन बाद अल्ट्रासाउंड परीक्षण शुरू हो गए हैं। इससे दूरदराज के लोगों को राहत मिली है। जिला अस्पताल में छह सितंबर से अल्ट्रासाउंड परीक्षण बंद थे। अवकाश पर गए चिकित्सक के कोरोना संक्रमित होने से अल्ट्रासाउंड नहीं हो सके थे। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मंगलवार को 21 गर्भवती महिलाओं सहित कुल 34 लोगों के अल्ट्रासाउंड परीक्षण किए गए। परीक्षण कराने वालों में दिगालीचौड़, मंच, बापरू, कोयाटी, खूनाबोरा, अमोड़ी, चौकी, जूप आदि क्षेत्रों के लोग शामिल थे। जिले में अब संयुक्त अस्पताल टनकपुर में ही अल्ट्रासाउंड परीक्षण नहीं हो पा रहे हैं जबकि लोहाघाट के साथ ही चंपावत में भी अल्ट्रासाउंड होने लगे हैं।