फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल बोर्ड में गरीब परिवार के बेटे करन ने प्रदेश की सूची में पाया 22 वां स्थान

विज्ञापन
उत्तराखंड बोर्ड में हाईस्कूल में जिले में दूसरे नंबर पर रहे सूखीढांग जीआईसी के करन उप्रेती का मु? - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। बेहद गरीब परिवार में पल रहे भोजनमाता के मेधावी बेटे करन उप्रेती ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा की प्रांतीय मेरिट सूची में 22वां और जिले में तीसरा स्थान पाया है। करन सैन्य अफसर बनकर देश की रक्षा में योगदान देना चाहता है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. रामचंद्र चौड़ाकोटी राजकीय इंटर कॉलेज सूखीढांग के मेधावी छात्र करन ने 500 में से 469 अंक पाए। इसका औसत 93.80 प्रतिशत है। उसने गणित में 98, विज्ञान में 96, सामाजिक विज्ञान में 96, हिंदी में 94, संस्कृत में 88, अंग्रेजी में 83 अंक पाए हैं। सूखीढांग के बमनजौन गांव निवासी स्व. सत्यनारायण उप्रेती के पुत्र करन की मां उसी विद्यालय में भोजनमाता है। मेधावी करन ने बताया कि उसने यह सफलता सिर्फ स्कूल में पढ़ाई कर प्राप्त की है। समय मिलने पर वह कुछ समय घर भी पढ़ाई करता था। करन का कहना है कि वह इंटर की परीक्षा और अच्छे अंकों से पास करने के बाद वह एनडीए की तैयारी करेगा। वह सैन्य अफसर बनकर देश की रक्षा में योगदान देना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें