फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: दो युवकों ने चार दिन तक श्रमदान कर खोली बंद सड़क

Sun, 14 Jul 2024 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। पाटी के गर्सलेक से बांस बस्वाड़ी सड़क विधायक निधि से वर्ष 2020 में बनी थी। मानसून के दौरान सड़क पर जगह-जगह मलबा आ गया। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों, प्रशासन से मलबा निस्तारण की गुहार लगाई। लेकिन किसी ने नहीं सुनी। गांव के दो युवा नीरज ओर विनोद जोशी ने श्रमदान करते हुए चार दिन में चार किमी सड़क पर गिरे मलबे को निस्तारित कर दोपहिया वाहन चलाने लायक बना दिया है। युवाओं की इस पहल से टमाटर आदि उत्पाद सड़क तक आसानी से पहुंच रहे हैं। बिना किसी सरकारी सहायता से युवाओं ने सरकारी तंत्र को आइना दिखाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें