रीठा साहिब में लधिया नदी के तेज बहाव में दो युवक बह गए। इनसे से एक की अस्पताल में मौत हो गई।
मंगलवार को गोलडांडा ग्राम पंचायत के नौलियागांव के डूंगर सिंह (34) पुत्र पान सिंह अपने साथी गणेश सिंह के साथ श्रीरीठा साहिब के सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से राशन लेकर लौट रहा था। लधिया नदी पार करते वक्त दोनों इसके तेज बहाव में बह गए। ग्रामीण कृपाल सिंह, मुकेश बोहरा, स्वर्ण सिंह आदि ने गणेश सिंह और डूंगर को नदी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया जहां डूंगर की मौत हो गई।