फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat: आठ लाख की चरस के साथ धारचूला और नेपाल के दो युवक पकड़े, दोनों आरोपियों से 4.030 किग्रा चरस बरामद

Sat, 02 Aug 2025 04:42 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

टनकपुर पुलिस और एसटीएफ कुमायूं यूनिट की टीम ने संयुक्त चेकिंग के दौरान पिथौरागढ़ और नेपाल निवासी दो युवकों चार किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टनकपुर पुलिस और एसटीएफ कुमायूं यूनिट की टीम ने संयुक्त चेकिंग के दौरान पिथौरागढ़ और नेपाल निवासी दो युवकों चार किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। चरस की कीमत आठ लाख रुपये बताई जा रही है। दोनों के खिलाफ एनडीपीसी के तहत मामला पंजीकृत किया गया है।

टीम में एक अगस्त को चेकिंग के दौरान टनकपुर स्टेडियम को जाने वाली गली के पास दो युवकों को 4.030 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया। एसपी अजय गणपति ने बताया कि आरोपी कबीर गर्ब्याल (52) निवासी ग्राम गर्ब्यांग, थाना धारचूला, जिला पिथौरागढ़ से 3.150 किग्रा और जय बहादुर धामी (29) निवासी ग्राम सालकाट्य, थाना झापा, जिला बजांग, राज्य सुदूर पश्चिमी नेपाल से 880 ग्राम चरस बरामद की। उन्होंने बताया कि दोनों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में जनवरी 2025 से अब तक 16.58 किग्रा चरस, 632.13 ग्राम स्मैक/हेरोइन, 5.789 किग्रा एमडीएमए ड्रग, 986 ग्राम अफीम बरामद की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें