चंपावत।तीन परीक्षा केंद्रों में 22 नवंबर को द्विवर्षीय डीएलएड परीक्षा का आयोजन होगा। नगर के जीआईसी चंपावत (नोडल केंद्र), जीजीआईसी चंपावत और विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। एसडीएम अनुराग आर्या ने बताया कि परीक्षा केंद्रों से 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू की गई है।