फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत के 2,000 काश्तकारों को दिए सेफ्टी किट

विज्ञापन
भिंगराडा़ में सेफ्टी किट के साथ किसान। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। उद्यान विभाग ने जिले के 40 कलस्टरों से जुड़े दो हजार काश्तकारों को सेफ्टी किट उपलब्ध कराए हैं। जिला उद्यान अधिकारी एनके आर्या ने बताया कि किटों का वितरण पीकेवीवाई (पारंपरिक कृषि विकास योजना) से किया गया। हर किट में 200 मिलीलीटर सैनिटाइजर, दो मास्क, एक जोड़ी दस्ताना और एक साबुन है। लधिया घाटी के रीठा साहिब, कुलयालगांव, भिंगराड़ा आदि में उद्यान विभाग भिंगराड़ा के सह प्रभारी मोहन सिंह बिष्ट व लक्ष्मण सिंह भंडारी ने पीकेवीवाई योजना के तहत बने काश्तकारों को ये सेफ्टी किट वितरित किए। इस मौके पर विभाग ने ग्रामीणों को कोरोना वायरस (कोविड-19) से बचाव के लिए मास्क पहनने से लेकर कम से कम एक मीटर की दूरी रखने सहित कई उपाय बताए। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे प्रवासियों के साथ किसी तरह की अभद्रता न करें। बता दें कि 2019-20 से शुरू हुई पीकेवीवाई के अंतर्गत सब्जी व अन्य उत्पादों को जैविक रूप से तैयार करने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें