फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश से तड़ीगांव में दोमंजिला मकान ध्वस्त, हादसा टला

विज्ञापन
बाराकोट के तड़ीगांव में भारी बारिश से ध्वस्त जोगा राम का मकान। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
भारी बारिश से तड़ीगांव में दोमंजिला मकान ध्वस्त
विज्ञापन

लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट क्षेत्र में हुई भारी बारिश से तड़ीगांव निवासी जोगा राम पुत्र दुर्गा राम का दो मंजिला आवासीय भवन भारी बारिश के चलते ध्वस्त हो गया है। क्षेत्र में लगातार बारिश होने से जोगा राम के घर में दरारें आ गई थी। सूचना पर पहुंचे राजस्व उप निरीक्षक ईश्वरी राम ने जोगा राम के परिवार को अन्यत्र शिफ्ट होने को कहा था। जिसके बाद जोगा राम ने 13 अगस्त को गांव में ही दूसरी जगह परिवार सहित शरण ली। 14 अगस्त को जोगा राम का दो मंजिला मकान एकाएक भरभरा कर जमींदोज हो गया। राजस्व उप निरीक्षक ईश्वरी राम ने मौका मुआयना कर क्षति का जायजा लिया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दीपक तिवारी का कहना है कि जोगा राम आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है। मकान ध्वस्त होने से वह बेघर हो गया है। संवाद
फोटो 16 एलएचजी 04पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें