फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बारिश से अभी तक दो ग्रामीण सड़कें बंद

Mon, 12 Aug 2024 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत में दोपहर हुई बारिश में भीगते हुए घर को जाती स्कूली छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। जिले में बारिश से दो ग्रामीण सड़कें अभी भी बंद चल रही हैं। इससे ग्रामीणों को मुख्यालय से संपर्क टूट चुका है। सड़क बंद होने से लोगों को मुख्य मार्ग तक पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आपदा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में दो ग्रामीण की सड़कें बंद चल रही हैं। सड़कों को यातायात के लिए खोलने का कार्य लगातार जारी है। वहीं पिछले 24 घंटे में चंपावत में दो मिमी, पाटी में चार मिमी और बनबसा में दो मिमी बारिश हुई है। इधर, जिला मुख्यालय में सोमवार को मौसम आंख मिचौली खेलता रहा। सुबह ठंड के साथ नगर में कोहरा छाया रहा। कभी हल्की खिली धूप तो कभी बारिश भी होती रही। पूरे दिन में करीब तीन बार बारिश हुई। स्कूली बच्चों को भीगकर घर आना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें