फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चमोली में शहीद जवानों की याद में रखा गया दो मिनट का मौन

Thu, 20 Jul 2023 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत पुलिस लाइन में मासिक अपराध समीक्षा बैठक लेते एसपी देवेंद्र पींचा। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। एसपी देवेंद्र पींचा की अध्यक्षता में पुलिस लाइन में हुई मासिक अपराध समीक्षा बैठक में चमोली हादसे में शहीद होने वाले जवानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद एसपी ने जवानों की समस्याएं सुनने के साथ पूर्व माह में मासिक अपराध गोष्ठी में दिए गए दिशा-निर्देशों की समीक्षा की। इस दौरान ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने और सड़क दुर्घटना के घायलों की मदद करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

एसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने के लिए चंदन सिंह, लाल सिंह, जीवन चंद्र पांडेय, विक्रम सिंह, किशोर सिंह और मेहरबान सिंह, रीठासाहिब से पंजाब को जाते समय स्वांला क्षेत्र में हुई बस सड़क दुर्घटना में घायलों को निकालने में जैतोली निवासी डिकर देव जोशी और ललुवापानी निवासी दिनेश चंद्र बिनवाल को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सभी थानाध्यक्ष और अन्य प्रभारी अधिकारी मौजूद रहे।
.....................
खाई में गिरकर नेपाली मजदूर की मौत

टनकपुर (चंपावत)। सड़क निर्माण में मजदूरी करने वाले एक नेपाली मजदूर की कार्य स्थल से दूर खाई में गिरकर मौत हो गई। उक्त व्यक्ति दो दिन से लापता था। खोजबीन पर बुधवार देर शाम को उसका शव खाई में मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव नेपाल से आए उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

रीठा साहिब थाना प्रभारी दीवान सिंह जलाल ने बताया कि नेपाल के डडेलधुरा जिले के परशुराम नगर पालिका के तुकियापानी निवासी जनक बहादुर बोहरा (48) पुत्र सुंदर बहादुर बोहरा 15 जुलाई को डांडा-मीडार रोड निर्माण कार्य में मजदूरी करने आया था। 18 जुलाई को वह काम छोड़कर छेड़ापानी से घर जाने के लिए निकला था जो मथियाबांज की एक दुकान में अपना सामान रखकर तलियाबांज जाने की बात कह कर गया लेकिन दो दिन बाद भी नहीं लौटा। बुधवार को उसकी खोजबीन हुई उसका शव तलियाबांज में करीब 70 मीटर गहरी खाई में मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें