संवाद न्यूज़ एजेंसी
पाटी (चंपावत)। लॉकडाउन के उल्लंघन में चंपावत जिले के पाटी क्षेत्र में शनिवार को पुलिस ने दो चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो जीपें सीज कर दी हैं।
पाटी ब्लाक के छिनकाछीना चौराहे पर दो जीपों (यूके 03टीए/1362 और यूके04टीबी/1083) में सवारियां भरीं जा रहीं थीं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पाटी के दरोगा नवल किशोर ने बताया कि जीप चालक मौनकांडा के पवन प्रसाद और चौड़ाकोट गांव के प्रमोद राम के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों जीपें सीज कर दी हैं।