फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: हादसे में स्वास्थ्य विभाग के कर्मी समेत दो घायल

Wed, 28 Jun 2023 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर जंगल में घुसी कार। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। चंपावत से टनकपुर आ रही कार ककरालीगेट के पास अनियंत्रित होकर जंगल में घुसकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

लोहाघाट निवासी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी शिवम पुनेठा (26) पुत्र बसंत बल्लभ पुनेठा और लोहाघाट के बजरंगबली वार्ड निवासी उनके साथी भुवन सिंह ढेक (25) बुधवार सुबह कार (यूके 03बी 7223) से टनकपुर की ओर रहे थे।
बताया गया कि टनकपुर नगर से करीब दो किमी पहले ककरालीगेट के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से उतरकर जंगल में घुसकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में शिवम और भुवन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर 108 वाहन के स्टाफ ने दोनों को उप जिला अस्पताल पहुंचाया। वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. वीके जोशी ने बताया कि दोनों घायलों को गंभीर चोटें लगी हैं। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

ई-रिक्शा पलटा, चालक घायल

टनकपुर (चंपावत)। बस स्टेशन मार्ग पर ई-रिक्शा पलटने से उसका चालक घायल हो गया। गनीमत रही कि हादसे के समय ई-रिक्शा में कोई यात्री नहीं बैठा था। नगर के वार्ड पांच नईबस्ती निवासी चुन्नीलाल अपना ई-रिक्शा लेकर सवारी की तलाश में बस स्टेशन की तरफ जा रहा था। एफसीआई मार्ग तिराहे के पास रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। वहां मौजूद लोगों ने हादसे में घायल चालक को उप जिला अस्पताल पहुंचाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें