फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: दो दिन की बारिश ने खेतों और बागानों को पहुंचाया नुकसान

Sat, 21 Mar 2026 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। पिछले दो दिनों में हुई बारिश से बागान और फसल को नुकसान पहुंचा है। बनबसा क्षेत्र में बृहस्पतिवार 19 मार्च और शुक्रवार 20 मार्च के बीच 12 एमएम बारिश हुई, इससे मौसम काफी ठंडा हो गया। किसान इस बारिश को काफी नुकसानदायक बता रहे हैं। राज्य बागवानी पुरस्कार प्राप्त पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्कर दत्त कापड़ी और बागान ठेकेदार शकील अहमद मंसूरी ने बताया कि बारिश से आम के पेड़ों में फंगस लगने का खतरा हो गया है। प्रगतिशील किसान हेमेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पिछले दो दिनों में हुई वर्षा से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। खेतों में खड़ी फसल गिर चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें