फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: एनएचपीसी की क्रेन से सामान चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार

Sat, 22 Apr 2023 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। एनएचपीसी की क्रेन से बैटरी और अन्य सामान चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी हुआ सामान भी बरामद कर लिया है। आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

टनकपुर बैराज पर खड़ी एनएचपीसी की क्रेन से चोरों ने 14 मार्च को दो बैटरी, बैटरी के कनेक्शन केबल एवं स्टील वायर रोप चोरी कर लिए थे। एनएचपीसी के प्रबंधक रमेश प्रताप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आईपीएस की धारा 379 में रिपोर्ट दर्ज की।
मनिहारगोठ चौकी इंचार्ज एसआई जितेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़कर एक बैटरी, अन्य सामान और दो हजार रुपये की नकदी बरामद की है। सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि नगर की बंगाली कॉलोनी निवासी अमित मंडल और गोविंद शर्मा को शुक्रवार रात चोरी के सामान के साथ सालवनी जंगल से गिरफ्तार किया गया है। अमित मंडल का पूर्व में आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, मारपीट और गालीगलौज का केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो 22 टीएनपी 04 पी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें