बीती रात्रि बनबसा में रेलवे भूमि पर किए अतिक्रमण को हटाते रेलवे अधिकारी।
- फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। रेलवे की जमीन पर अज्ञात लोगों ने अतिक्रमण करने का प्रयास किया। बनबसा रेलवे के स्टेशन अधीक्षक अमरेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार की रात अज्ञात लोगों ने रेलवे की जमीन पर बल्लियां गाड़कर अतिक्रमण करने प्रयास किया। रेलवे के अधिकारियों के अतिक्रमण स्थल पर पहुंचे ही अतिक्रमणकारी वहां से फरार हो गए। सूचना पर सोमवार को पीलीभीत से पहुंचे रेलवे के आईओडब्लू संजीव भारतीय की देखरेख में रेलवे प्रशासन ने अपनी भूमि से अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि अतिक्रमणकारियों का पता लगाया जा रहा है। संवाद