फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: दो दिन में 142 खिलाड़ियों के हुए ट्रायल

Thu, 21 Sep 2023 09:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
उदीयमान ​खिलाड़ी प्रोत्साहन के लिए जिला स्तरीय चयन में दौड़ लगाती बालिकाएं। संवादउदीयमान ​खिलाड
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। स्टेडियम मैदान में बुधवार को दूसरे दिन भी उदीयमान खिलाड़ी प्रोत्साहन के जिला स्तरीय चयन के लिए मुकाबले हुए। दो दिन हुए नगर और विकास खंड स्तरीय चयन प्रकिया में 14 से 23 आयु वर्ग के 142 बालक और बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

बुधवार को फुटबाल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, ताइक्वांडो मुकाबले हुए। चयन की कार्रवाई में उप जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, स्टेडियम प्रभारी मुकेश शर्मा, चंद्र सिंह खोलिया, रचित बल्दिया, ललित मोहन कुंवर, गौरव खोलिया, ललित मोहन भट्ट, कमलेश भट्ट ने सहयोग दिया। उप जिला क्रीड़ा अधिकारी बिष्ट ने बताया कि 21 सितंबर को विकासखंड और नगर क्षेत्र के बालक और बालिका खिलाड़ियों के चयन के लिए कराटे, टेबल टेनिस, कबड्डी, हॉकी मुकाबले होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें