फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत में 4.91 करोड़ से बनाया जाएगा ट्रचिंग ग्राउंड

विज्ञापन
चंपावत में सर्किट हाउस के समीप इसी स्थान में बनाया जाएगा स्थाई ट्रचिंग ग्राउंड। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। नगरपालिका की ओर से स्वच्छ भारत मिशन शहरी अभियान के तहत जिला मुख्यालय पर सर्किट हाउस के पास स्थायी ट्रंचिंग ग्राउंड बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए पालिका की ओर से 4.91 करोड़ का आगणन तैयार किया गया है। शासन की ओर से ट्रचिंग ग्राउंड तक एप्रोच मोटर मार्ग बनाने के लिए 12.96 लाख की राशि अवमुक्त कर दी गई है। पहले चरण में सड़क कटिंग के साथ ही सुरक्षा दीवारों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

पालिका की ओर से अब तक नगर के कूड़े का ललुवापानी रोड पर बने अस्थायी ट्रंचिंग ग्राउंड में निस्तारण किया जाता है। अब इसी स्थान पर स्थायी ट्रंचिंग ग्राउंड का निर्माण किया जाएगा। ट्रंचिंग ग्राउंड में चारो ओर ऊंची चहारदीवारी बनाई जाएगी। पालिका के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि ट्रंचिंग ग्राउंड में जैविक और अजैविक कूड़े को अलग-अलग किए जाने और कूड़े से जैविक खाद बनाने के लिए शेडर और ट्रामल सहित अन्य मशीनें लगाई जाएंगी। शेडर मशीन के माध्यम से पॉलीथिन से तारकोल बनाने की योजना है। इसके अलावा कूड़े के निस्तारण के लिए कांपेक्टर मशीन के लिए भवन बनाया जाएगा।
50 नाली भूमि पर बनेगा ट्रंचिंग ग्राउंड
चंपावत। नगर पालिका की ओर से सर्किट हाउस के पास 50 नाली भूमि पर ट्रंचिंग ग्राउंड का निर्माण किया जाएगा। इसमें 450 मीटर लंबी चहारदीवारी के साथ ही अन्य मशीनें लगाई जाएंगी। शहरी विकास विभाग की ओर से पालिका को पिछले वर्ष अगस्त में 50 नाली जमीन हस्तांतरित की गई थी। ट्रंचिंग ग्राउंड बनने से कूड़े का निस्तारण हो सकेगा और पालिका को कूड़े की समस्या से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें