फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: अंधड़ से लोहाघाट-चौमेल मार्ग पर गिरे पेड़, थमी रफ्तार

Thu, 04 Jun 2026 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट-चौमेल मोटर मार्ग में भारी अंधड़ से गिरे पेड़ों को हटाते फायर कर्मी। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लाॅक में चौमेल मोटर सड़क पर अंधड से चीड़ और सुरई के दो पेड़ गिरने से मार्ग बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने मोटर मार्ग पर गिरे पेड़ों को काटकर निस्तारण किया। चामी के पूर्व ग्राम प्रधान प्रकाश सिंह महर ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2:30 बजे लोहाघाट-चौमेल मोटर मार्ग पर मंगोली बैंड के निकट आंधी और मूसलाधार बारिश से चीड़ और सुरई के पेड़ गिर गए, इससे यातायात करीब दो घंटे तक ठप रहा। पूर्व प्रधान ने घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मोटर मार्ग पर गिरे पेड़ हटाने का काम शुरू किया। कर्मियों ने दोनों पेड़ों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु कराया। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें