फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: 10 करोड़ से हुआ ट्रीटमेंट पर स्वाला की पहाड़ी की हालत नाजुक

Thu, 07 Aug 2025 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
एनएच स्वाला में मलबा हटाती पोकलैंड मशीन। स्रोत: सूचना विभाग
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर टनकपुर से भरतोली तक 10 करोड़ की लागत की पहाड़ी का ट्रीटमेंट किया गया लेकिन मानसून की बारिश को स्वाला डेंजर जोन नहीं झेल पाया। इस डेंजर जोन में पहाड़ी से लगातार मलबा गिर रहा है। इस कारण आए दिन सड़क बंद हो रही है। एनएच पर 1400 करोड़ से अधिक खर्च करने के बावजूद सड़क को एहतियातन रात के समय बंद किया जा रहा है। एनएच पर टनकपुर से घाट तक आवाजाही करना काफी खतरनाक हो गया है। एनएच के सहायक अभियंता एनसी टम्टा ने बताया कि टनकपुर से भारतोली तक पहाड़ी सुरक्षा कार्य 115 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। बारिश के कारण डेंजर जोन में काम करना मुश्किल हो रहा है। बताया कि कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें