फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर से देहरादून का सफर हुआ आसान : सीएम

Sat, 09 Mar 2024 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार देर शाम 7:40 बजे राजधानी देहरादून से सीधे जोड़ने के लिए टनकपुर-देहरादून साप्ताहिक एक्सप्रेस का रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि देहरादून तक सीधे रेल का सफर का उनका सपना सच हो रहा है। भविष्य में अयोध्या और लखनऊ का भी ट्रेन चलाने का प्रयास होगा। उन्होंने टिकट काटकर रेल से खटीमा तक सफर किया।
विज्ञापन

शनिवार को स्टेशन परिसर में आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री धामी ने उद्घाटन से पहले सभा में कहा कि बहु प्रतीक्षित देहरादून रेल सेवा से हरिद्वार समेत अन्य जगह जाने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। मां पूर्णागिरि के आशीर्वाद से यह सपना सच हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया। आजादी के बाद पहली बार देहरादून के लिए सीधे एक्सप्रेस ट्रेन शुरू हुई है। आज प्रदेश में नामुमकिन पहाड़ में रेल जैसे सपने सच होने जा रहे हैं। कर्णप्रयाग तक 125 किमी रेल लाइन का काफी कार्य हो चुका है।
देहरादून रेल से अनेक शहरों से मां पूर्णागिरि के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को यातायात का बेहतर विकल्प भी मिलेगा। टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन पर भी सर्वे का कार्य पूर्ण हो गया है और जल्दी ही इसमें भी काम शुरू हो जायेगा। देहरादून से आनंद विहार के बीच इसी वर्ष वंदे भारत ट्रेन का संचालन होना हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है। अब शीघ्र ही हमें देहरादून से अयोध्या और वाराणसी के मध्य भी वंदे भारत ट्रेन के संचालन की सौगात मिलने वाली है।
विज्ञापन

मंडलीय रेल प्रबंधक रेखा यादव ने कहा कि इस रेल सेवा से एक बार में एक हजार यात्री लाभ उठा सकेंगे। टनकपुर स्टेशन का 16 करोड़ से विकास किया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महरा, रोहिताश अग्रवाल, तुलसी कुंवर, प्रदेश मंत्री भाजपा हेमा जोशी, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, दीपक रजवार, भाजपा महामंत्री मुकेश कलखुडिया, जिलाधिकारी नवनीत पांडे समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें