बनबसा (चंपावत)। बनबसा रेलवे स्टेशन में प्रमुख रेलगाड़ियों का स्टापेज बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस प्रदेश सचिव आनंद सिंह महरा ने भारतीय रेलवे बोर्ड अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा कि बनबसा में सेना छावनी, एसएसबी, इकिग्रेशन चेकपोस्ट, कस्टम, दो केंद्रीय विद्यालय, एनएचपीसी का टनकपुर पावर स्टेशन, यूपी सिंचाई विभाग का शारदा हेडवर्क्स, अन्य सरकारी महकमों के अलावा स्थानीय नागरिक और नेपाली यात्री विभिन्न भारतीय शहरों का सफर करते हैं। इससे लोगों को सुविधा मिलने के अलावा रेलवे की आय में भी इजाफा होगा। आनंद सिंह महरा ने बताया कि रेलवे बोर्ड अध्यक्ष सतीश कुमार ने उन्हें इस संबंध में कारगर कदम उठाने का आश्वासन दिया है। संवाद