फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: रिंगाल से बनने वाली सामग्रियों का लिया प्रशिक्षण

Wed, 21 May 2025 10:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। उत्तराखंड बहुउद्देशीय वित्त एवं विकास निगम की ओर से संचालित केंद्र जीविका अवसर प्रोत्साहन योजना का मंगलवार को समापन हो गया। देवीपुरा मझगांव में चार माह पूर्व शुरू हुए प्रशिक्षण में महिलाओं को रिंगाल से बनने वाली विभिन्न सामग्रियों का निर्माण करना सिखाया गया। देवीपुरा के अनुसूचित जाति के 11 युवतियों और नौ युवकों को प्रशिक्षण दिया गया। समापन पर विकास निगम के सहायक प्रबंधक जितेंद्र चंद और विधायक प्रतिनिधि दीपक चंद रजवार ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र दिए। वहां महिला जनजाति सेवा समिति अध्यक्ष गंगा राणा, सुरेश सिंह, पूर्व प्रधान दीपक प्रकाश चंद, समाजसेवी अशोक कुमार, सुरेश उप्रेती, मास्टर ट्रेनर मोहिनी राणा आदि थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें