फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: उद्यम से आर्थिक स्थिति मजबूत करने का दिया प्रशिक्षण

Sun, 04 May 2025 10:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में एसबीआईसर आरसेटी में प्र​शिक्षण कार्यक्रम के समापन पर मौजूद प्रतिभागी। स्रोत आ
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में एसबीआई आरसेटी में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत ऋण प्राप्त लाभार्थियों का सात दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण का समापन हो गया है। मुख्य अतिथि जिला उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक विकास नेगी, प्रिया रावत और आरसेटी निदेशक प्रांशु मैठानी ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया और प्रशिक्षण में सीखे उद्यम प्रबंधन के गुणों को अपने उद्यम में अपनाकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षक जर्नादन चिलकोटी ने उद्यमिता विकास और बैकिंग संबंधी और दीपक चंद्र जोशी ने उद्यम के लिए कानून की जानकारी दी। आरसेटी निदेशक प्रांशु मैठानी ने संस्थान में संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी। समापन पर प्रतिभागियों का अंतिम मूल्यांकन कर प्रमाण पत्र वितरित किए गए। यहां आरसेटी टीम के राजेश पंत, महेंद्र सिंह पटवा, छवि दत्त पांडेय, अमर पटवा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें