फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चालक की सूझ बुझ से रेल हादसा टला

Fri, 13 Mar 2026 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा। टनकपुर से पीलीभीत चलने वाली पैसेंजर रेल चालक की सूझबूझ से पटरी पर रखी लोहे के एंगल की चपेट में आने से बच गईं। इससे रेल हादसे का शिकार होने से बच गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह सात बजे श्रद्धालुओं और यात्रियों से भरी पैसेंजर ट्रेन पीलीभीत के लिए निकली थी। इस दौरान बनबसा से कुछ पहले पटरी पर दो लोहे के एंगल रखे हुए थे। रेल चला रहे चालक राम किशन को दूर से रॉड नजर आ गई। उन्होंने धैर्य दिखाते हुए रेल को आपात ब्रेक लगा रोक दिया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। अचानक रुकी रेल से यात्री भी उतर गए। रॉड हटाई गई। तब ट्रेन आगे बढ़ी। इस कारण रेल करीब 20 मिनट लेट हुई। टनकपुर स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया पटरी पर रखे एंगल हटाने के बाद रेल आगे बढ़ी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें