फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बाटनागाड़ में दिन भर यातायात सुचारु रहा, सड़क चौड़ीकरण कार्य हुआ

Thu, 03 Jul 2025 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पहाड़ में बरसात से बाटनागाड़ में भारी मलबा आने के मामले में लोनिवि की टीम जेसीबी और पोकलेन के साथ निरंतर तैनात है। दो दिन से अधिक मलबा नहीं आने पर सड़क दिन भर खुली रही। बृहस्पतिवार को लोनिवि की ओर से सड़क किनारे के मलबे को हटाकर सड़क चौड़ीकरण का कार्य तेज किया। लोनिवि एई लक्ष्मण सिंह सामंत ने बताया कि बाटनागाड़ में पानी तो आ रहा है लेकिन मलबा नहीं आने से एक पोकलेन और एक जेसीबी को सड़क चौड़ीकरण में लगाया। उन्होंने कहा कि अधिक बारिश होने की दशा में मलबा आने का खतरा बना हुआ है। मानसून की दस्तक के साथ ही पहाड़ और मैदान में बरसात का क्रम जारी है। बाटनागाड़ में भारी मलबा आने से बीते दिनों अनेक बार मार्ग बंद हुआ था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें